Monday, November 21, 2022
Sunday, June 05, 2022
Sapphire…
शब्द जब ख़त्म हो जाए
और आप सीम एक गोद में सिर रख सोना चाहे
जब नातो से मतलब
और प्रेम से तात्पर्य ख़त्म हो जाए
तब ऐसा लगता है की काश कोई ऐसा होता जो निशब्द समझ लेता
और तब आपको मित्रता का अर्थ समझ आता है…
Tuesday, March 22, 2022
The inability to not respond back hurts more than the sorrow to bear
As aa all-boys school student and later as a college student in Delhi; I have had a fair share of physical fights. And I had been fortunate enough to be mostly associated with groups who were seldom on the receiving sides of these altercations.
I recently became part of a group with an year to 2 year old kids. And one of the year old constantly cries because of the relatively older kids constantly snatching toys from him. AND THUS CAME A REALIZATION.
All the people I have beaten up; I noticed anger in them. But in the background also noticed sadness in their eyes. And as I recalled those emotions in depth, it became clearer to me that the sadness far exceeded the anger caused by the beating.
When you’re the weak one; the inability to not respond back hurts more than the sorrow to bear. And vice-versa, a society that works at creating dominance snatches away response from its deprived.
Late night musings.
Tuesday, February 01, 2022
Friday, June 26, 2020
Life as we know it..
जीव तर पिंजर्यातल्या पाखरु ला पण अस्तो..
पण त्या जीवा ला प्राण नस्तो ||
- आभास
Thursday, November 23, 2017
Seeing some very old photos
सोचते थे जिनको अनजान ख़ुशियों की पुकार
वो बिसरी दोस्ती की आहटें निकली..
- आभास
Thursday, February 20, 2014
random...
Monday, September 02, 2013
random
Tuesday, March 26, 2013
humanity 101
Monday, March 04, 2013
On capabilities and achievements
What really matters is whether you did it or not.
- Anonymous.
Tuesday, January 22, 2013
of letters
तारा जो दिखता है नभ पर , वो कहा है अब वहा ,
मटमैली अब भी देह है , राख चुकी गंगा नहा
यादे सतरंगी सही, मन तो बन्फशा रहा ।
क्षण भंगुर था प्रेम तेरा, वो भी तो पल अब ना रहा ।
इस कर जला देता हु अब की बोझ तेरे झूठ का ;
की खत वो संभाल कर रखते है जिन्हें एहसास बदल जाने का डर होता है ।
और आज मै उस एहसास से परे हू ।
Explanation :
The first four lines' first part signifies a visible lie, while the second part a not so obvious but definite truth.
तारा जो ... - means the star which you see in the sky has long back moved from that position.
मटमैली ... - means people think that all the body and soul have been purified with the ashes immersed in Ganga, while many of the remains still lie muddied at the crematorium
यादे सतरंगी ... - my memories are picture perfect with all vivid colors, yet mind is still not a pure frequency with all shades dark.
बन्फशा means of violet color.
The rest of the lines are simple.
Thursday, January 17, 2013
a couple of good friends
Saturday, November 26, 2011
Monday, July 27, 2009
a scientist friend..
जहाँ दिवंगत स्मिरितियों का स्मारक,
और आज फिर यह खेल चले,
तू कर्ता तो मैं कर्म कारक,
सृजन कर्ता पिरोता था जब तेरे मेरे ही अनु,
मनन तेरा, मनन मेरा, संबंधो का बस यह धारक,
अलग सी कोख से तू भी हँसा, मैं भी दिखा,
और आज जल रहे अलग अलग चिता पर,
तू भी विचारक, मैं भी विचारक॥
- आभास
Monday, May 04, 2009
question
जवाब मिलता भी तो शायद उसे न पाने की आरजू होती ...!!
Tuesday, April 28, 2009
The flute..
छन से छनक जाती पायल का संदेस तो नही॥
नयनो से छलकते अश्रु का संवेद तो नही॥
भोर से किसी पग पर छलका कोई राग तो नही॥
मैत्री के किसी वादे का कोई भाग तो नही॥
कर्म पथ का कोई मुश्किल पाठ तो नही॥
हर्षित ह्रदय पर पड़ी कोई गाँठ तो नही॥
गुजरती हुई हर साँस का कोई भेद तो नही॥
कही तुम उस बांसुरी का आखरी छेद तो नही॥
Saturday, December 15, 2007
sometimes i quote....
- Abhas.
Thursday, October 25, 2007
ekaant..
वोही मैं और वोही शुन्य,
मन फ़िर भी आक्रांत सा क्यूं है,
देती गुजरती हर घड़ी मातृत्व के कई वादे,
फिर भी बाल-मन अशांत सा क्यूं है,
धुरी पर घूमती इस धरती पर,
जीवन पथ में यह दिशांत सा क्यूं है,
साक्षी असीम सुख के यह अगणित तारे,
कलरव यह चिडियों का असम्भ्रांत सा क्यूं है,
देखेंगे जीवन डगर पर कई मेले और भी,
जाने आज एक एकांत सा क्यूं है!
- आभास
Saturday, October 13, 2007
तुम...
शायद तुम हो कोई कंकड,
शायद तुम तमाचा कोई,
रखा वक्त ने जिसको जडकर,
शायद तुम शोर दुनिया का,
बेहरा करता कानों को,
शायद कम्पन धरती का तुम,
उजाड्ता जीवन स्थानो को.
हाँ यही सब हो तुम.
जाना प्रेम चुभन को तुमसे,
कंकड तुम वो गिरकर,
दिया जीवन जिसने झील स्थिर को,
तमाचा तुम वक्त का,
एहसास कर्तव्य का दिलाता है,
शोर हो तुम उस दुनिया का,
जहाँ गूंज उल्लास बस आता है.
बन जाओ अब शिव तुम मेरे,
अमृत मन्थन कर दो जीवन विष से,
की फिर नवीन का शोर हो,
तपती हो जहाँ धरा,
बन जाओ मेरे ब्रह्मा,
रचा दो एक स्वर्ग नया.
और मांगू फिर तुमसे,
बस एक आखिरी कम्पन,
की उजाड दो इन मकानो को,
देख कर तुम्हें फिर मैं,
शायद फिर,
जीवन का आभास पा सकूं!
~ आभास
Friday, September 21, 2007
driving in delhi with her... in my thoughts :-)
वो घूमने निकलना एक सर्दी की दोपहर,
रुक जाना घूमते हुए किन्ही चौराहों पर,
मन्दिर को देख तुमको मांग लेना चुपके से,
और तुम्हें देख बस मुस्करा देना..
खामोश रहना और तुमसे कहना की कुछ कहो,
और तुम्हारा कहना की आज सुनने का मन है,
बस उस गर्म सी हवा की होती थी सरसराहट,
तोड़ती हमारी चुप्पियो को..
दिखती आज फिर वो सड़क जिस पर चले है हम,
और वो तुम्हारा कहना की काश ये दिन ना बीते,
वो शाम का वक्त और रुक जाना किसी जगह,
जा कर तुम्हारे लिए एक चाय की प्याली लाना..
जाने क्यूँ आज फिर वो दिन याद आ गया,
शायद दिल फिर से तुम्हें छूना चाहता होगा,
कह रहा होगा मन से जीने को वो पल,
शायद आज फिर तुम्हारे साथ घूमना चाहता होगा..
कुछ भी तो बातें नही हुई,
पर जीं ली थी जिन्दगी,
और देखो आज फिर खड़े उन दोराहो पर,
मैं और तुम फिर बनके अजनबी..
- आभास
